38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह की तैयारियों की समीक्षा, आज हल्द्वानी पहुंचेंगे सीएम धामी

By New31 Uttarakhand

38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह का समापन कल यानी 14 फरवरी को होने वाला है। जिसके चलते आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ल्द्वानी में अधिकारियों के साथ बैठक कर 14 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दरअसल के खेल के समापन कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह आने वाले है। साथ ही कल सभी स्कूलों की छुट्टी भी कर दी गयी है। उप सचिव अनिल जोशी के मुताबिक मुख्यमंत्री देहरादून से प्रस्थान कर 12 बजे गौलापार स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। जहा वो दो घंटे तक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद 2.30 बजे हेलीकॉप्टर से काशीपुर के लिए रवाना होंगे। सीएम के आने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.