राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

By New31 Uttarakhand

देहरादूनः आज देशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही है… इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की…. इसके अलावा उन्होंने गांधी पार्क पहुंचकर गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया… सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए.

वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि… राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया…. भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई…. हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा…. यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी. इस अवसर पर टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मौजूद रहे.

महात्मा गांधी के अनमोल विचार-

-व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता है।
-काम की अधिकता नहीं, अनियमितता आदमी को मार डालती है।
-हम जिसकी पूजा करते हैं, उसी के समान हो जाते हैं।
-प्रेम की शक्ति दंड की शक्ति से हजार गुनी प्रभावशाली और स्थायी होती है।
-जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो, तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है।
-जो चाहे वह अपनी अंतरात्मा की आवाज सुन सकता है, वह सबके भीतर है।
-पाप से घृणा करो पर पापी से नहीं, क्षमादान बहुत मूल्यवान चीज है।
-स्वयं को जानने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है खुद को औरों की सेवा में लगा देना।
-आप तब तक यह नहीं समझ पाते कि आपके लिए कौन महत्वपूर्ण है, जब तक आप उन्हें वास्तव में खो नहीं देते।
-शांति का मार्ग सत्य का मार्ग है, सत्यता, शांतिमयता से भी अधिक महत्वपूर्ण है, वस्तुतः झूठ हिंसा का जनक है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.