सीएम धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

सीएम धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
By New31 Uttarakhand

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी मां भारती के उपासक, राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर वक्ता और प्रख्यात कवि होने के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, सुशासन, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक आदर्शों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने भारतीय राजनीति में उच्च आदर्शों और मूल्यों की स्थापना की। उन्होंने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने के साथ ही भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सीएम धामी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शी सोच, सरल और सहज व्यक्तित्व तथा राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.