CISF की जवान ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को मारा थप्पड़, क्या है पूरा मामला

By New31 Uttarakhand

फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत के साथ गुरुवार दोपहर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी का एक मामला सामने आया है। आपको बता दे कंगना को CISF की एक महिला कॉन्स्टेबल ने थप्पड़ मार दिया। दरअसल कंगना जब दिल्ली जाने के लिए बोर्डिंग से पहले सुरक्षा जांच के लिए खड़ी थीं, उसी दौरान यह घटना घटी। वही आरोपी महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही दिल्ली पहुंचने के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने कहा कि वो सुरक्षित है और बिलकुल ठीक है घटना सुरक्षा जांच के दौरान की है जब महिला गार्ड साइड से आई और उन्हे थप्पड़ मार दिया इतना ही नहीं बल्कि महिला गार्ड ने अपशब्द भी कहना शुरू कर दिया। आगे उन्होंने कहा की हमला करने वाली महिला कॉन्स्टेबल खुद को किसान आंदोलन का समर्थक बता रही थी।

दरअसल बोर्डिंग से पहले चैकिंग के दौरान कंगना किसानो के मुद्दे पर कुछ बात कर रही थी तभी सीआईएसएफ की जवान उत्तेजित हो गई और उसने उन्हें थप्पड़ मार दिया। आपको बता दे किसान आंदोलन के दौरान कंगना ने एक बयान दिया था जिसमे वो कहती हुई नजर आ रही थी की 100 100 रुपए लेकर लोग धरने पर बैठे हुए थे हालाकि उस वक्त सीआईएसएफ जवान की मां भी उस धरने में शामिल थी। वही इस घटना के बाद अब सिक्योरिटी को लेकर भी सवाल उठ रहे है क्युकी ये घटना सिक्योरिटी कर्मचारी के द्वारा हुई है जो की काफी निंदनीय है। गौरतलब है कि फिल्मी दुनिया से कंगना रनौत की राजनीति में एंट्री हुई है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से उन्होंने चुनाव जीता है। साथ ही कंगना ने मंडी से हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को 74,755 मतों से हराया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.