रिलीज से पहले ही ‘सर्कस’ ने ‘अवतार 2’ के आगे टेके घुटने,

By New31 Uttarakhand

बॉक्स ऑफिस पर आजकल जेम्स कैमरून की ‘अवतार 2’ और अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। इन दोनों की फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। लेकिन अपने पांचवें हफ्ते में प्रवेश कर चुकी ‘दृश्यम 2’ के मुकाबले ‘अवतार 2’ अच्छी रफ्तार से कमाई कर रही है। हालांकि सोमवार से ‘अवतार 2’ की कमाई में भी गिरावट देखी जा रही है। इन दोनों के अलावा आज यानी 23 दिसंबर को रणवीर सिंह की ‘सर्कस’ रिलीज हो रही है।

अवतार: द वे ऑफ वॉटर
जेम्स कैमरून निर्देशित फिल्म ‘अवतार 2’ सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। पहले हफ्ते में ही इस फिल्म ने 193.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अवतार की पानी में गोते खाती दुनिया दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है। लेकिन सोमवार से फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में ‘अवतार 2’ के सातवें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़ें भी सामने आ गए हैं। ‘अवतार 2’ के सातवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो पहले गुरुवार को फिल्म ने 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

दृश्यम 2
अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना जैसे नामी कलाकारों से सजी फिल्म ‘दृश्यम 2’ पिछले काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही थी। लेकिन ‘अवतार 2’ की रिलीज के बाद से ही अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म के कलेक्शन का ग्राफ धीरे-धीरे गिर रहा है। फिल्म अब सुस्त तरह से कमाई कर रही है, हालांकि पांच हफ्ते होने के बाद भी इसे दर्शकों का प्यार मिल रहा है। इसी बीच अब इसके 35वें दिन के शुरुआती आंकड़ें सामने आ गए हैं। ‘दृश्यम 2’ ने अपने पांचवें गुरुवार को 70 लाख रुपये का कारोबार किया है।

सर्कस
बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी और इंडस्ट्री के सबसे एनरजेटिक अभिनेता माने जाने वाले रणवीर सिंह की जोड़ी आज फिल्म ‘सर्कस’ के रूप में सबका मनोरंजन करने के लिए आ रही है। ‘सर्कस’ कॉमेडी से भरपूर एक फैमली एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह के अलावा जैकलीन फर्नांडीज,पूजा हेगड़े जैसे कई सितारे मौजूद हैं। जहां इस फिल्म से पहले ‘अवतार 2’ को टक्कर देने की उम्मीद की जा रही थी, वहीं इस फिल्म की एडवांस बुकिंग देखकर साफ हो गया है कि ‘सर्कस’ के प्रति लोगों में उस तरह का क्रेज नहीं है। ‘सर्कस’ ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से महज एक करोड़ रुपये कमाए हैं, जो रणवीर की आखिरी दो फिल्मों की एडवांस बुकिंग से भी कम है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –

👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

👉 News31 Uttarakhand  यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

👉 News31 Uttarakhand  फेसबुक पेज़ को लाइक करें।

👉 News31 Uttarakhand  इन्स्टाग्राम पर फॉलो करें।

👉 News31 Uttarakhand   ट्विटर पर फॉलो करें ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.