UKSSSC पेपर लीक मामले पर मुख्यमंत्री का बड़ा ब्यान

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में घोटाले के बाद लगातार गिरफ्तारी का दौर जारी है| वही अब उत्तराखंड विधानसभा में हुई नियुक्तियों पर भी सवाल उठ रहे हैं| साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ब्यान सामने आया है जिसमे उन्होंने कहा है की विधानसभा अध्यक्ष इस पूरे मामले की जांच करेगी और जो भी सहयोग सरकार का चाहिए होगा विधानसभा अध्यक्ष को दिया जाएगा| वही मेहनती बच्चो को जाँच के बाद नियुक्ति भी दी जायेगी| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में आ रही गड़बड़ी की शिकायतों पर मीडिया से अनोपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि यह बहुत ही गंभीर विषय है तथा हमारे प्रदेश के सभी नौजवानों के रोजगार से जुड़ा मामला है|

भर्तियों में जहां भी गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त हो रही है वहां हमने सख्त जांच के आदेश दे दिये हैं| वही कुछ मामले एसटीएफ को दिये गये हैं एवं कुछ पर विजिलेंस को नियुक्त किया गया है साथ ही सभी मामलो पर सख्त कर्यवाही चल रही है जिसका नतीजा आपके सामने है, अभी तक इस घोटाले के मामले में 27 गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन ये सिलसिला थम नहीं रहा है एक के बाद एक नाम सामने आ रहे है| उम्का कहना है की इस अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा| हमें प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं का ऐसा सिस्टम बनाना होगा कि आगे भविष्य में कोई भी इस तरह का काम करने की सोच भी न सके। लगातार इस मामले पर जांचे चल रही है|

Date – 29/August/2022
Pennde By – Kiran

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.