मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय भ्रमण पर शुक्रवार को कुमाऊं दौरे पर हैं। वह इस दौरान हल्द्वानी, टनकपुर, बनबसा के बाद खटीमा जाएंगे। हल्द्वानी में उनका दोपहर ढाई बजे से पौने 5 बजे तक का कार्यक्रम है। वहीं, टनकपुर व बनबसा में वह सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक रहेंगे।
इतने बजे पहुंचेंगे हल्द्वानी
हल्द्वानी में सीएम के तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री धामी आज दोपहर 2:20 बजे बनबसा से हेलीकॉप्टर के जरिए हल्द्वानी के गौलापार हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह कार से 2:35 बजे काठगोदाम सर्किट हाउस काठगोदाम जायेंगे। यहां वह नगर निगम के लिए की घोषणाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक दोपहर 3:45 बजे तक चलेगी। इसके बाद सीएम एमबी इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। जहां चल रही भागवत कथा का श्रवण करेंगे। शाम साढ़े 4:45 बजे वह हेलीकॉप्टर के जरिए खटीमा रवाना हो जायेंगे।
टनकपुर में ये है कार्यक्रम
वहीं, हल्द्वानी पहुंचने से पहले सीएम चंपावत जनपद के मैदानी क्षेत्र टनकपुर में होंगे। चंपावत जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि मुख्यमंत्री 18 अक्टूबर की सुबह नौ बजे कार से गांधी मैदान टनकपुर पहुंचेंगे। वह 11:30 बजे तक सूर्योदय सेवा समिति द्वारा आयोजित इंटरनेशनल नेचुरोपैथी एंड योगा कांफ्रेंस में प्रतिभाग करेंगे। उसके बाद 11:30 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 11:40 बजे शारदा घाट टनकपुर पहुंचेंगे। 11:55 बजे तक वे शारदा घाट जा निरीक्षण करेंगे।
बनबसा भी जाएंगे
निरीक्षण के बाद कार द्वारा प्रस्थान कर 12 बजे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर पहुंचेंगे। कैंप कार्यालय में एक बजे तक मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। एक बजे वे टनकपुर से कार द्वारा बनबसा के लिए रवाना होंगे। 1:15 बजे सीएम बनबसा पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। दो बजे वे स्टेडियम हेलीपैड बनबसा से गौलापार स्टेडियम हेलीपैड हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे। जिलाधिकरी ने बताया कि सीएम के दौरे की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।