मां पूर्णागिरी धाम में मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी के साथ किए दर्शन

By New31 Uttarakhand

पुष्कर सिंह धामी दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार चम्पावत विधानसभा के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। आज सीएम ने दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह मां पूर्णागिरि के दर्शन किए। वह पत्नी गीता धामी के साथ सुबह करीब पांच बजे टनकपुर से मंदिर के लिए रवाना हुए। मंदिर पहुंचकर उन्होंने पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देश की खुशहाली की कामना की। वापसी में वह मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। नवरात्र का पहले दिन होने के चलते धाम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शनों को पहुंचे है। इस दौरान सीएम के साथ विधायक कैलाश गहतोड़ी, डीएम विनीत तोमर, एसपी देवेंद्र पिंचा, एसडीएम हिमांशु कफलटिया आदि ने भी दर्शन किए। पूरे कुमाऊं में नवरात्रि पर दुर्गा मंदिरों व शक्तिपीठों पर भारी भीड़ लगी हुई है।चैत्र नवरात्र इस बार पूरे नौ दिन के होंगे।शनिवार को पहले दिन माता शैलपुत्री का पूजन होगा। नौ अप्रैल को दुर्गाष्टमी, 10 अप्रैल को रामनवमी होगी। 2 अप्रैल यानि आज से नववर्ष के साथ साथ नवरात्र भी शुरू हो गए है और माता के मंदिरो में आज सुबह से ही भक्तो का भीड़ लगी हुई है |

मां पूर्णागिरि धाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी संग पहुंचकर मां के दर्शन कर प्रदेश व देश में सुख समृद्धि की कामना की। यह पहला मौका है जब कोई मुख्यमंत्री मां पूर्णागिरि धाम पहुंचकर माथा टेका। इससे पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने मां पूर्णागिरि के दर्शन किए पर वह उस समय सीएम के पद पर नहीं थे। उन्हें डोली से मुख्य मंदिर तक ले जाया गया था।मां पूर्णागिरि मेले के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर विधायक तो कई बार पहुंचे, लेकिन मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ करने का बतौर मुख्यमंत्री उन्हें यह सौभाग्य अभी नहीं मिल पाया। शनिवार को मां पूर्णागिरि के दर्शन कर उन्होंने जरूर इतिहास रचा है।

DATE : 2 अप्रैल 2022

edited by न्यूज़ 31 उत्तराखंड टीम

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.