Chhat Puja-2022: दिल्ली सरकार ने छठ पर्व को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं…. इस बार 1100 घाटों पर छठव्रती पूजा कर सकेंगे. इसके लिए केजरीवाल सरकार 25 करोड़ रुपए खर्च करेगी…जी हां जानकारी के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि.. इस बार छठ पूजा बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी चल रही है. ..

कोराना की वजह से बीते दो साल से सार्वजनिक रूप से छठ पूजा नहीं मन पा रहा था… हम सभी मिलकर इस बार छठी मैया से आशीर्वाद मांगेंगे और सूर्य भगवान की पूजा करेंगे. केजरीवाल ने कहा कि पहले दिल्ली में छठ पूजा बहुत छोटे स्तर पर मनाई जाती थी. 2014 में 69 जगहों पर दिल्ली सरकार छठ पूजा मनाती थी, उस समय 2.5 करोड़ रुपये खर्च हुए थे.
वही केजरीवाल ने कहा कि सुरक्षा पुख्ता करने के लिए दिल्ली पुलिस पूरा सहयोग करेगी और जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे…. हर साल की तरह टेंट साउंड सिस्टम, कुर्सी-टेबल और एलईडी स्क्रीन का इंतजाम किया जाएगा… वैसे तो दिल्ली में 24 घंटे बिजली है, लेकिन अगर कहीं बिजली कट होता है तो पावर बैकअप का इंतजाम किया गया. पीने के पानी का इंतजाम और टॉयलेट, एंबुलेंस और फर्स्ट एड का भी इंतजाम किया गया है, ताकि अगर कोई बीमार हो जाए तो उसको संभाला जा सके.
बिहार का प्रमुख त्यौहार है छठ
बता दें कि छठ बिहार का प्रमुख त्योहार है. इसे बिहार में बड़े उत्साह से मनाया जाता है. वहीं, दूसरे राज्यों में रहने वाली बिहार के लोग भी इसे मनाते है.