ऑस्कर में धमाल मचाएंगी ‘छेलो शो’ और ‘आरआरआर’, ‘कांतारा’ को भी मिल सकता है मौका

By New31 Uttarakhand

सिनेमा इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड्स माने जाने वाले अकादमी पुरस्कारों में इस बार भारत भी चमकने की तैयारी में लगा है। यह हम नहीं बल्कि द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की हाल ही में 95वें अकादमी पुरस्कारों के लिए शॉर्टलिस्ट की गई फिल्मों की लिस्ट कह रही है। इस लिस्ट में कई कैटेगरी की फिल्में शामिल हैं, जिनमें दो भारतीय फिल्में अपनी जगह बनाने में सफल रही हैं। इस लिस्ट में भारत की तरफ से आधिकारिक प्रविष्टि पाने वाली गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ के साथ-साथ इस साल रिलीज हुई एक बेहतरीन फिल्मों का नाम शामिल है।

इन फिल्मों को मिली जगह
भारतीय फिल्म दर्शकों को जहां गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ को ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से चुनी गई एंट्री के रूप में देखकर खुशी का ठिकाना नहीं था। वहीं अब द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज के द्वारा साझा की गई 10 कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट की गई फिल्मों की लिस्ट में भी भारतीय फिल्मों का बोलबाला देखने को मिल रहा है। दरअसल, गुजराती डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘छेलो शो’ को इस लिस्ट में ‘अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म’ श्रेणी में शामिल कर लिया गया है। इसके साथ ही एसएस राजामौली निर्देशित इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही ‘आरआरआर’ भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने में सफल रही है। ‘आरआरआर’ को उसके गाने ‘नातू नातु’ के लिए संगीत कैटेगरी में शामिल किया गया है। इस लिस्ट की ‘सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म’ श्रेणी में ‘अर्जेंटीना 1985’, ‘द क्विट गर्ल’, ‘द ब्लू काफ्तान’ और कई अन्य फिल्मों के नाम शामिल हैं।

‘कांतारा’ का भी देखने को मिलेगा जलवा?
एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के साथ ही इस बार ऑस्कर्स में एक और दक्षिण भारतीय फिल्म का जलवा भी देखने को मिल सकता है। यह फिल्म और कोई नहीं बल्कि ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित, लिखित और अभिनीत फिल्म ‘कांतारा’ है। दरअसल, रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋषभ शेट्टी की पीरियड एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘कांतारा’ को भी 2023 अकादमी पुरस्कारों के लिए भेजा गया है। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में होम्बले प्रोडक्शंस के संस्थापक विजय किरागंदुर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वह इसे लेकर काफी पॉजिटिव हैं।

कब और कहां होगें ऑस्कर्स
गौरतलब है सिनेमा इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड्स माने जाने वाले ऑस्कर्स अगले साल 12 मार्च को हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में होगें। इसके साथ ही ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन वोटिंग 12 से 17 जनवरी तक होगी। नॉमिनेशन लिस्ट की घोषणा 24 जनवरी को कर दी जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –

👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

👉 News31 Uttarakhand  यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

👉 News31 Uttarakhand  फेसबुक पेज़ को लाइक करें।

👉 News31 Uttarakhand  इन्स्टाग्राम पर फॉलो करें।

👉 News31 Uttarakhand   ट्विटर पर फॉलो करें ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.