आज से चारधाम यात्रा का होगा आगाज,श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए मिलेंगे टोकन

By New31 Uttarakhand

बता दें की आज शनिवार 22 अप्रैल को अक्षय तृतीय के अवसर पर गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। गंगोत्री के कपाट दोपहर 12:13 मिनट पर और यमुनोत्री के कपाट 12:41 मिनट पर खुलेंगे। इसी के साथ ही आज से चारधाम यात्रा का भी आगाज हो जायेगा।इस बार चारधाम यात्रा के लिए शासन-प्रशासन ने चाकचौबंद व्यवस्थाएं करने का दावा किया है।

वहीं इसके तहत इस बार धामों में दर्शन के लिए इस बार श्रद्धालुओं को टोकन दिए जायेंगे ,दरअसल, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को धाम में पहुंचने पर दर्शन के लिए टोकन मिलेंगे। जिसमें श्रद्धालुओं को दर्शन करने का समय दिया जाएगा। इससे यात्रियों को लंबी लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। वहीं अब पहली बार पर्यटन विभाग की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा व भीड़ नियंत्रण के लिए चारों धामों में कतार प्रबंधन व्यवस्था को लागू किया जा रहा है।चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का सत्यापन चार स्थानों पर किया जाएगा।

साथ ही यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पंजीकरण अनिवार्य है। कोई भी श्रद्धालु बिना दर्शन के वापस न लौटे, इसके लिए पर्यटन विभाग ने ऑफलाइन पंजीकरण की अतिरिक्त व्यवस्था की है। ऋषिकेश में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पंजीकरण के चार काउंटर बढ़ाए गए हैं। वहीं पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के पंजीकरण का सत्यापन सोनप्रयाग में किया जाएगा। जबकि बदरीनाथ के लिए पांडुकेश्वर, यमुनोत्री के लिए बड़कोट, गंगोत्री धाम जाने वाले यात्रियों के पंजीकरण का सत्यापन हिना में होगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.