बता दें की भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO ने पहली बार चंद्रयान-3 के कैमरे से ली हुई चंद्रमा की तस्वीरें जारी की है.बता दें की चंद्रयान-3 चांद की कक्षा में प्रवेश कर गया है. इसके बाद इसरो ने चांद की कुछ तस्वीरें भी जारी कर दी है. वहीँ ISRO ने बताया, चांद का यह नजारा चंद्रयान-3 के उसकी कक्षा में प्रवेश करने के एक दिन बाद का है.ISRO ने बताया कि चंद्रयान-3 चांद से केवल 4,313 किमी दूर है. चंद्रयान-3 पृथ्वी के चारों ओर अपनी परिक्रमा पूरी कर ली और चंद्रमा की ओर बढ़ गया है. इसके बाद चंद्रमा अगला पड़ाव है.
ISRO ने अंतरिक्ष यान को ट्रांसलूनर कक्षा में स्थापित कर दिया है. चंद्रयान-3 मिशन का मुख्य उद्देश्य लैंडर को चंद्रमा की धरती पर सुरक्षित उतारना है.ये लैंडर 23 अगस्त की शाम 5.47 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सॉफ्ट लैंडिंग कर सकता है. लैंडर चंद्रमा की सतह से लगभग 100 किमी की ऊंचाई से चंद्रमा पर उतरेगा.इस मिशन का सबसे अहम हिस्सा सॉफ्ट लैंडिंग ही है. पिछले मिशन चंद्रयान-2 के लैंडर के लैंडिंग के समय संपर्क टूट गया था.14 जुलाई को लॉन्च होने के बाद से अंतरिक्ष यान ने दो तिहाई दूरी तय कर ली है और अगले 17 दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के लिए महत्वपूर्ण होंगे.