भारतीय टीम के पास 11वीं सीरीज जीतने का मौका।

By New31 Uttarakhand

भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला आज लॉर्ड्स में शाम 5.30 बजे से खेला जाएगा|

यदि ओवरऑल बात करें तो, दोनों टीमों के बीच अब तक 19 द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली गईं. इसमें भारतीय टीम ने 10 बार जीत हासिल की, जबकि इंग्लैंड टीम सिर्फ 7 सीरीज ही अपने नाम कर सकी. इस दौरान दो वनडे सीरीज ड्रॉ खेली गईं. इस तरह आज टीम इंडिया के पास लॉर्ड्स मैच जीतकर इंग्लैंड से 11वीं वनडे सीरीज जीतने का मौका है|

‘मैं कोहली को बेहतर करते देखना चाहता हूं’

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ब्रिटिश पार्लियामेंट द्वारा सम्मानित किया गया… गांगुली ने अपने कार्यकाल को लेकर भी बड़ा बयान दिया…इसके अलावा उन्होंने बतौर बीसीसीआई अध्यक्ष अपने कार्यकाल को लेकर भी बयान दिया|
गांगुली ने कहा, ‘मुझे ब्रिटिश संसद द्वारा एक बंगाली के रूप में सम्मानित किया गया. इस यह अच्छा एहसास रहा. इसके लिए छह मह पहले मुझसे संपर्क किया गया था. वे हर साल यह पुरस्कार देते हैं और मुझे मिल गया|

विराट कोहली के खराब फॉर्म पर गांगुली ने कहा, “आप इंटरनेशनल क्रिकेट में उसके रिकॉर्ड देखिए, ये बगैर काबिलियत और क्वालिटी के नहीं होता है. हां, उसका अभी मुश्किल समय चल रहा है. वह यह भी जानते हैं कि वह बड़े खिलाड़ी रहे हैं. वह यह भी जानते हैं कि उनके कद के हिसाब से ये सब ठीक नहीं रहा है’|

Date-04.07.2022

Pennde- By Nishi Bhatia

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.