चंपावत का बनबसा थाना देश के टॉप तीन पुलिस स्टेशनों में हुआ शुमार , 20 को मिलेगा अवॉर्ड

By New31 Uttarakhand

जानकारी के मुताबिक नेपाल सीमा से लगे चंपावत जिले का बनबसा थाना देश के टॉप थ्री थानों में शुमार हो गया है,बता दे की 20 जनवरी को डीजीपी कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पुलिस स्टेशन के एसएचओ लक्ष्मण सिंह जगवाण को यह पुरस्कार देंगे,वहीं प्रथम तीन में कौन सी रैंकिंग मिलेगी, इसकी घोषणा उसी दिन होगी ,साथ ही आपको बता दे की सीएम ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा की है।

साथ ही उन्होंने लिखा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चंपावत जिले के बनबसा पुलिस स्टेशन को देश के सर्वोत्तम तीन पुलिस स्टेशनों में शामिल किया है और यह उपलब्धि प्रदेश में सुशासन एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे सभी पुलिस कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा का प्रतिफल है।

वहीं सीएम चंपावत से विधायक भी हैं। पुलिस विभाग के सूत्रों के मुताबिक, बनबसा पुलिस स्टेशन को बेहतर कानून व्यवस्था, मुकदमों के त्वरित निपटारे, कंप्यूटराइजेशन व अन्य मानकों में अच्छे प्रदर्शन की वजह से श्रेष्ठतम की सूची में शामिल किया गया है।

YOUTUBE

आपको बता दे की चंपावत के एसपी देवेंद्र पींचा ने पुरस्कार की पुष्टि की है। वर्ष 2022 में भी बनबसा थाने को देशभर में सातवीं रैंक मिली थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों के साथ व्यवहार आदि मानकों पर टॉप थानों का निर्धारण करता है। बनबसा से नेपाल के लिए वैध आवाजाही होती है और रोजाना औसतन तीन हजार से अधिक देसी-विदेशी लोगों की आवाजाही होती है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.