चमोली के प्लांट में पहले भी तीन बार उतरा करंट, लेकिन दबा दी गईं घटनाएं

By New31 Uttarakhand

बता दें की चमोली में जिस एसटीपी प्लांट में इतना बड़ा हादसा हुआ, वहां किसी न किसी स्तर से तो चूक हुई है। लेकिन इससे संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी तीन बार प्लांट में करंट की घटनाएं सामने आई। कई कर्मी झुलसे, लेकिन घटना को दबा दिया गया। अब बड़ा हादसा होते ही सभी विभाग पल्ला झाड़ रहे हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद वास्तवितक स्थिति का पता चल पाएगा।

वहीं नमामि गंगे परियोजना के जिस सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में यह हादसा हुआ उसमें कर्मियों की तैनाती व मेंटिनेंश का काम कांफिडेंट इंजीनियरिंग कंपनी व जयभूषा कंपनी संयुक्त रूप से करती है। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पर सीवर की सप्लाई जल संस्थान के अंतर्गत संचालित होती है। जबकि बिजली सप्लाई की जिम्मेदारी ऊर्जा निगम की है।बुधवार को हुए हादसे को लेकर तीनों जिम्मेदार एजेंसी पल्ला झाड़ रहे हैं, सभी अपने स्तर से किसी तरह की चूक से इनकार कर रहे हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.