धमकी देने वाले 7 न्यूज पोर्टल संचालकों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज,जानिए क्या है ये पूरी खबर

By New31 Uttarakhand

बता दें की वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर 05 लाख मांगने वाले 07 व्यक्तियों के विरुद्ध थाना पटेलनगर पुलिस अभियोग पंजीकृत किया है।वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार यश शर्मा पुत्र जितेन्द्र शर्मा निवासी 102 ओर्चिड अपार्टमेन्ट इंजीनियर्स एन्क्लेव देहरादून द्वारा थाना पटेलनगर पुलिस को एक लिखित तहरीर देते हुये बताया कि उन्होंने अपने साथियो आकाश शर्मा, और विशाल नायर के साथ मिलकर मेहूँवाला के एक घर मे एक कॉल सेन्टर बनाने के लिए सेट अप किया था।

वहीं 10 अप्रैल 2023 को शाम के 08 बजे लगभग 6-7 लोग आये और कहने लगे कि तुम लोग फर्जी कॉल सेन्टर चला रहे हो और हमारे फोन जमा करवा लिये व लेपटॉप व अन्य पूरा सामान एक जगह पर रखवा दिया और 50 लाख रुपये की माँग करने लगे। हम लोगो ने हाथ पैर जोडे व माफी माँगी तो हमारी बात 05 लाख रुपये मे हो गई। फिर उन लोगो ने बताया किवह लोग न्यूज़ पोर्टल वाले है और हमारी फोटो व वीडियो भी बनायी और कहा कि यदि तुमने 05 लाख रुपये नही दिये तो हम तुम्हारी वीडियो वायरल कर देंगे और हमारे साथ मारपीट भी की।

जिसके बाद उन लोगो ने अपना नाम अमन कुमार , सलमान , रंजीत सिह, परवेज अंसारी, 5-सोनिया बालियान , 6-बॉबी , रोहिना बताया और इन लोगो ने हमे धमकी दी कि अगर तुमने हमे 05 लाख रुपये नही दिये तो हम तुम्हारी वीडियो वायरल कर देगे। वहीं इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त पत्रकारों के विरुद्ध थाना पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। थाना पटेलनगर पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना उप निरीक्षक संजीत कुमार चौकी प्रभारी आईएसबीटी के सुपुर्द की गई।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.