बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण के काफिले में शामिल कार ने 3 बच्चों का कुचला, मौके पर 2 की मौत

By New31 Uttarakhand

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कैसरगंज लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार करण भूषण सिंह के काफिले की गाड़ी ने 3 बच्चों को कुचल दिया, जिसमें से दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं तीसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल ले जाया गया जहा उसका इलाज चल रहा है और साथ ही परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आपको बता दे करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के करनैलगंज हुजूरपर मार्ग पर बाहुबली सांसद बृज भूषण शरण सिंह के बेटे और कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार करण भूषण का काफिला हुजूरपुर की तरफ बढ़ रहा था।

इसी बीच बैकुंठ डिग्री कॉलेज के पास सड़क क्रॉस कर रहे तीन बच्चों को करण भूषण के काफिले में शामिल एक फॉर्च्यूनर गाड़ी ने कुचल दिया। लेकिन कार के द्वारा तीन बच्चों को कुचले जाने के बावजूद भी करण भूषण मौके पर नहीं रुके, हलाकि घटनास्थल पर फॉर्च्यूनर कार, जिसपर पुलिस स्कॉट लिखा था उसे कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही आरोपी ड्राइवर लवकुश श्रीवास्तव को भी अरेस्ट कर लिया है। दरअसल करण भूषण सिंह इस सीट के मौजूदा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के बेटे है। वही इस बार बीजेपी ने ब्रजभूषण शरण सिंह की जगह उनके छोटे बेटे करण भूषण सिंह को टिकट दिया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.