ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की हुई मौत!

ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की हुई मौत!
By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड की घुमावदार और खतरनाक सड़कों पर लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों ने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है। आए दिन सामने आ रही दुर्घटनाएं न केवल यात्रियों की जान ले रही हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। ताजा मामला मसूरी से सामने आया है, जहां एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

बुधवार सुबह मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। घंटों चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद खाई से चारों शवों को बाहर निकाला गया।जानकारी के अनुसार कार में सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, मनीत (19), सविता (48) निवासी गाजियाबाद और संगीता (46) निवासी दिल्ली सवार थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे से कुछ देर पहले सभी ने पास की एक दुकान से सामान खरीदा था और खुद को उत्तरकाशी जाने वाला बताया था। सामान खरीदने के बाद जैसे ही वे कार में बैठे, वाहन अचानक ढलान की ओर तेजी से बढ़ने लगा और चालक नियंत्रण नहीं रख सका।

देखते ही देखते कार सड़क छोड़कर खाली प्लॉट से होते हुए गहरी खाई में जा गिरी।प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।उत्तराखंड में पिछले कुछ समय से सड़क हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में तीव्र ढलान, संकरी सड़कें, खराब मौसम और कई बार वाहनों की तकनीकी खामियां दुर्घटनाओं का कारण बन रही हैं। ऐसे में विशेषज्ञ भी यात्रियों को लंबी यात्रा से पहले वाहन की पूरी जांच कराने और पहाड़ी मार्गों पर अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।मसूरी में हुआ यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि पहाड़ों में जरा सी लापरवाही या वाहन की छोटी तकनीकी खराबी भी कुछ ही सेकंड में जिंदगी और मौत के बीच का फासला तय कर सकती है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.