उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा हुए कोरोना संक्रमित

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण फिर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है |  राज्य के कैबिनेट मंत्री एवं सितारगंज के विधायक सौरभ बहुगुणा भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं | सोमवार की रात तबीयत थोड़ा खराब होने के कारण , उन्होंने मंगलवार को अपना RTPCR टेस्ट कराया | तबीयत खराब होने के बाद से ही बहुगुणा ने खुद को डिफेंस कालोनी स्थित आवास में आइसोलेट कर लिया था | उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी | साथ ही संपर्क में आए लोग से एहतियात बरतने और जांच कराने का अनुरोध किया है | बता दें कि सोमवार को हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दून में कार्यक्रम आयोजित किया गया था |जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा व महापौर सुनील उनियाल गामा समेत कई अन्य नेता शामिल हुए थे |

 जिला सर्विलांस अधिकारी डा. राजीव दीक्षित ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने की पुष्टि की है | उन्होंने कहा है कि उनका स्वास्थ्य सामान्य है और वह घर पर आइसोलेशन में हैं | साथ ही उनके संपर्क में आए लोग को भी एहतियात बरतने के लिए कहा गया है, ऐसे में अगर किसी को भी किसी तरह के लक्षण आते हैं तो सबसे पहले जांच कराएं | उन्होंने कहा कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और लोगों से अपील है कि वह सतर्कता बरतें मास्क, शारीरिक दूरी, सैनिटाइजेशन समेत अन्य गाइडलाइन का पालन जरूर करें और अगर किसी ने वैक्सीन नहीं लगवाई है, तो जरूर लगवा लें |

Date : 27-अप्रैल-2022

Penned by Reeta joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.