मंत्रिमंडल की बैठक आज, सीएम मेधावी छात्रवृत्ति योजना समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

By New31 Uttarakhand

बता दें की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इसमें विभिन्न विभागों के प्रस्तावों के साथ मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। राज्य सचिवालय में यह बैठक सुबह 11.30 बजे से होगी। इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग में बीआरसी व सीआरसी के 955 पदों को आउटसोर्स भरने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है।

वहीं इसके अलावा गोशालाओं के संचालन की नियमावली भी कैबिनेट में आएगी। साथ ही मंत्रियों को सचिवों की एसीआर लिखने का अधिकार दिए जाने का मामला फिर आ सकता है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की मांग पर सीएम ने मुख्य सचिव को इसका प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में लाने के निर्देश दिए थे।बैठक में विधानसभा में भर्ती सेवा नियमावली में संशोधन प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है।

साथ ही आपको बता दें की नर्सिंग सेवा नियमावली में संशोधन का विषय भी कैबिनेट में आ सकता है। साथ ही इलेक्ट्रानिक वेस्ट पॉलिसी में संशोधन, उत्तराखंड ड्रोन पॉलिसी, स्वरोजगार के लिए महिलाओं को सस्ती दरों पर लोन, अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर चीनी व नमक के प्रस्ताव पर भी विचार होने की संभावना है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.