Avatar The Way Of Water: ‘अवतार 2’ ने भारत में लहराया सबसे ऊंचा परचम, बनी हॉलीवुड की मूवी नंबर वन

By New31 Uttarakhand

अवतार द वे ऑफ वॉटर’ पूरी दुनिया के साथ भारत में भी तहलका मचा रही हैरिलीज के तीन हफ्तों में ही करीब 14060 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार दुनिया भर में कर चुकी निर्माता, निर्देशक जेम्स कैमरून की नई फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने भारत में भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म का तमगा हासिल कर लिया है।

फिल्म का देश में कुल कलेक्शन 454 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म की नेट कमाई भी 373.25 करोड़ रुपये के पार चली गई है। ये कमाई तीन साल पहले रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ की कुल कमाई 438 करोड़ रुपये और नेट कमाई 372.22 करोड़ रुपये से आगे निकल गई है।

फिल्म के भारतीय भाषाओं के संस्करणों की कमाई बेहतरीन रही है। खासतौर से फिल्म के हिंदी संस्करण को उत्तर भारतीय दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। देश मे अब तक रिलीज हुई सारी भाषाओं की फिल्मों की सूची में भी ये नंबर आठ पर है।

YOUTUBE

इस ताबड़तोड़ कमाई के साथ फिल्म ने अपने ही प्रीक्वल यानी अवतार के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। दरअसल, यह फिल्म सबसे तेज 1 बिलियन डॉलर की कमाई करने वाली छठी फिल्म बन चुकी है। ‘अवतार 2’ ने यह कारनामा महज 14 दिनों में कर दिखाया है

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.