कारोबारी महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, किसी दूसरी महिला से शादी और 70 लाख रुपए के साथ हड़पी संपत्ति

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी की कारोबारी महिला ने अपने पति पर मायके वालों और रिश्तेदारों से 70 लाख रुपए ठगने, पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. महिला ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस ने महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है|

जानकारी के अनुसार रामपुर रोड स्थित एक हार्ट सेंटर के दूसरे हिस्से में रहने वाली महिला ने पुलिस में तहरीर देकर कहा है उसका विवाह नवंबर 2002 को दिल्ली निवासी सुरेंद्र बिष्ट के साथ हुआ था. महिला ने कहा है कि दिल्ली में एक्सपोर्ट-इंपोर्ट का बिजनेस चलाती है. उसका पति सुरेन्द्र उसके कारखाने की म‌हिला का कहना है कि उसके पति ने उसे धोखे में रखकर दिल्ली में किसी महिला से दूसरा विवाह कर रखा है. इस मामले में हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी हरिद्वार चौधरी का कहना है कि महिला की तहरीर पर महिला के पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। आरोप है कि उसके पति ने परेशानियों का हवाला देकर उससे मायके व रिश्तेदारों से करीब 70 लाख रुपये की रकम ले ली. इतना ही नहीं हल्द्वानी स्थित साओल हार्ट सेंटर में भी धोखाधड़ी से उसके भाई की पार्टनरशिप को खत्म कर दिया. महिला ने अपने पति पर धोखाधड़ी एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है|

महिला ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस ने महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।म‌हिला का कहना है कि उसके पति ने उसे धोखे में रखकर दिल्ली में किसी महिला से दूसरा विवाह कर रखा है. इस मामले में हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी हरिद्वार चौधरी का कहना है कि महिला की तहरीर पर महिला के पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

Date: 20-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.