हल्द्वानी में 4 सितंबर के बाद 101 दुकानों में चलेगा बुलडोजर

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी में मंगल पड़ाव चौराहे से रोडवेज तक सड़क चौड़ीकरण की ज़द में आ रही 101 दुकानों के कारोबारियों को हाई कोर्ट से 10 दिन की मोहलत मिली है तो वही लोक निर्माण विभाग और नगर निगम ने दोनों साइड से 12 मीटर के दायरे में आ रहे कब्ज़ों को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है।शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त ने सड़क चौड़ीकरण की ज़द में रही दुकानों और भवनों को हटाने के कार्य की ग्राउंड पर समीक्षा की, इस दौरान अधिकारियों की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने सड़क के मध्य से दोनों ओर 12 मी के दायरे का मेजरमेंट कर लिया है। फीता दुकानों के अंदर तक पहुंच गया। एक तरह से अधिकारियों ने कब्ज़े हटाने के दौरान किसी भी तरह की कंडीशन से निपटने की प्लानिंग पूरी तैयार कर ली है।

वहीं नगर निगम और लोक निर्माण विभाग में शनिवार को एक बार फिर नोटिस भी जारी किया है जिसमें 4 सितंबर की टाइमलाइन फिक्स की गई है। सड़क चौड़ीकरण के लिए चिह्नित की गई 101 दुकानों के कारोबारियों को क्लियर अल्टीमेटम दे दिया गया है कि 4 सितंबर तक वह स्वयं अपने कब्जे निर्धारित परिधि से हटा ले अन्यथा 4 सितंबर के बाद बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी और कब्ज़े हटाये जाएंगे। साथ ही ये कहा गया है कि यदि चिन्हित कब्जे धारक अपने कब्जे नहीं हटाते हैं। तो अतिक्रमण हटाने की इस प्रक्रिया के दौरान आने वाले खर्च को संबंधित कब्जा धारकों से ही वसूला जाएगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.