उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव का बजा बिगुल, जानिये कब होंगे चुनाव

By New31 Uttarakhand

प्रदेश में नगर निकायों के चुनाव का बिगुल बज चूका है और ऐसा अनुमान है की दिसंबर माह में नगर निकाय चुनाव हो सकते हैं। आपको बता दे इस अनुमान से शहरी विकास विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। साथ ही सबको नगर निकाय चुनाव का बेसब्री से इंतजार है लेकिन शायद ये इंतजार अब खत्म होने वाला है। बता दे इस सप्ताह ओबीसी आरक्षण संबंधी अध्यादेश को राजभवन से मंजूरी मिल सकती है। दरअसल, नगर निकाय चुनावों के लिए कुछ प्रक्रियाएं अभी बाकी हैं। इनमें पहली है अध्यादेश पर फैसला। शासन ने ओबीसी आरक्षण लागू करने संबंधी अध्यादेश राजभवन को भेजा है, जिस पर इस सप्ताह राजभवन मंजूरी दे सकता है।

साथ ही अध्यादेश को मंजूरी मिलने के बाद ओबीसी आरक्षण की नियमावली पर निर्णय होगा। मुख्यमंत्री को इस पर समर्थन देना है। वही नियमावली आने के बाद आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया जिलाधिकारियों के स्तर से होगी। जिसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग अधिसूचना जारी करेगा। बताया जा रहा है कि 15 दिसंबर के आसपास अधिसूचना जारी हो सकती है और दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चुनाव कराने की योजना पर काम चल रहा है। अब देखना ये है की दिसंबर आखिरी सप्ताह तक नगर निकाय चुनाव होते है या फिर किसी कारणवश चुनाव को जनवरी माह में कराया जाएगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.