चलती ट्रेन में BSF हेड कॉन्स्टेबल को जहर देकर की हत्या! काठगोदाम स्टेशन पर मिला शव

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर बीएसएफ के हेड कॉन्स्टेबल सत्यपाल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 53 वर्षीय सत्यपाल सिंह रुड़की के निवासी थे और राजस्थान के जैसलमेर में बीएसएफ की 20वीं बटालियन में तैनात थे। वह छुट्टी लेकर रविवार को ट्रेन से अपने घर लौट रहे थे। आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें नशीला या जहरीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद उनका मोबाइल, पर्स, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान भी गायब हो गया। जब ट्रेन काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंची तो जीआरपी ( Government Railway Police ) ने सत्यपाल सिंह को अचेत अवस्था में बरामद किया और उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया , जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


फिलहाल जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रेन में मौजूद यात्रियों से पूछताछ की जा रही है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सत्यपाल सिंह को ट्रेन से किसने उतारा और पूरे सफर के दौरान किसी ने उनकी हालत की सूचना क्यों नहीं दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद मौत की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा होने की उम्मीद है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.