उत्तराखंड के देहरादून जिले में फटा बादल, SDRF की टीम मौके पर पहुंची

By New31 Uttarakhand

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा कस्बे में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ को देखते हुए माता वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों की आवाजाही कुछ देर के लिए रोक दी गई है।

देहरादून के रायपुर ब्लॉक में शनिवार की सुबह बादल फटने की जानकारी मिली है। रायपुर ब्लॉक के सरखेत गांव के लोगों ने आज सुबह 2:45 बजे बादल फटने की सूचना दी है। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर और टपकेश्वर महादेव मंदिर का संपर्क टूटा
एसडीआरएफ की टीम ने बताया है कि गांव में फंसे सभी लोगों को बचा लिया गया और कुछ ने पास के एक रिसॉर्ट में शरण ली है। देहरादून में प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर के संस्थापक आचार्य बिपिन जोशी ने कहा कि कल से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मंदिर के पास बहने वाली तमसा नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। जिससे माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर और टपकेश्वर महादेव का संपर्क टूट गया है।

DATE – 20. AUGUST.2022
PENNDE BY – MANISHA

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.