जनपद की विधानसभा घोरावल में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने वाले राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्वपीठ माँ शाकुम्भरी पीठाधीश्वर महंत स्वामी भृगुवंशी आशुतोष पांडेय रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा आज उत्तर प्रदेश में 700 से ज्यादा ब्राह्मणों की हत्या हुई है। ढ़ाई हजार से ज्यादा फर्जी मुकदमे ब्राह्मणों पर लगवाए गए। खुशी दुबे जैसी निर्दोष लड़की को पहले विधवा कराया फिर ब्राह्मण महिला को जेल में डाला गया । मोबाइल कम्पनी में काम करने वाले विवेक तिवारी को लखनऊ में योगी की पुलिस ने गोली मारकर हत्या की।
भदोही में गरीब ब्राह्मण ऑटो रिक्शा चालक श्री राम मिश्रा की थाना में कोतवाल ने मार मारकर हत्या कर दी। नाबालिग प्रभात मिश्रा की गोली मारकर हत्या करा दी। रायबरेली में पांच ब्राह्मण जिंदा जलाकर मार दिए गए। योगी ने मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले कार्य भगवान परशुराम जन्मोत्सव का राजकीय अवकाश उनको महापुरुष बताकर निरस्त किया। ब्राह्मणों के साथ बदले की भावना से योगी ने काम किया।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार बनने पर ब्राह्मण कल्याण आयोग बनेगा। पुजारी ,परोहित को पेंशन भत्ता मिलेगा ब्राह्मण के ऊपर लगे मुकदमे हटेंगे। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर फिर से राज्य में अवकाश होगा ,शाहजहांपुर का नाम बदलकर भगवान परशुराम नगर होगा।