Box Office Report: ‘दृश्यम 2’ की कमाई में सेंध नहीं लगा पा रही ‘भेड़िया’, सोमवार को ऐसा रहा इन फिल्मों का हाल

By New31 Uttarakhand

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ दृश्यम 2 का जलवा दिख रहा है। साउथ और हिंदी की फिल्मों के पछाड़कर दृश्यम 2 सभी से आगे निकल गई है। हालांकि पिछले हफ्ते वरुण धवन की भेड़िया भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, लेकिन ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। वीकएंड पर इस फिल्म का कलेक्शन तो ठीक रहा, लेकिन सोमवार को भेड़िया दम तोड़ती नजर आई। तो चलिए जानते हैं सोमवार को इन दोनों फिल्मों का क्या हाल रहा।

दृश्यम 2
‘दृश्यम 2’ के लिए 25 नवंबर 2022 को रिलीज हुई वरुण धवन और कृति सेनन की ‘भेड़िया’ को एक चुनौती के रूप में देखा जा रहा था। लेकिन, हकीकत में फिलहाल ‘भेड़िया’ अजय देवगन की इस फिल्म के आसपास भी फटकती नजर नहीं आ रही है। पहले दिन 15.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म का दूसरे दिन और तीसरे दिन का प्रदर्शन और भी जोरदार रहा। पहले सोमवार को भी फिल्म ने बढ़िया कमाई कर ली।

दूसरे सोमवार की बात करें तो दृश्यम 2 आज भी अच्छे नंबरों से पास हो गई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार दृश्यम 2 ने 11वें दिन छह करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 149.90 करोड़ रुपये हो गई है। चलिए इस फिल्म के अब तक के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं-

दिन कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
पहला दिन 15.38
दूसरा दिन 21.59
तीसरा दिन 27.17
चौथा दिन 11.87
पांचवां दिन 10.48
छठा दिन 9.55
सातवां दिन 8.62
वीक 1 कलेक्शन 104.66
आठवां दिन 7.87
नौवां दिन 14.05
दसवां दिन 17.32
ग्यारहवां दिन 6.00
कुल कमाई 149.90

भेड़िया
बॉक्स ऑफिस पर भेड़िया की शुरुआत भले ही धीमी रही है, लेकिन कमाई के आंकड़े ठीक-ठाक रहे। पिछले तीन दिन में भेड़िया ने करीब 28 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। हालांकि ये फिल्म मंडे टेस्ट में फेल हो गई।

भेड़िया के रिलीज होने से पहले कहा जा रहा था कि ये फिल्म दृश्यम 2 को टक्कर देगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। भेड़िया के चौथे दिन के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म ने सिर्फ चार करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 32.55 करोड़ रुपये हो गया है। चलिए जानते हैं अब तक इस फिल्म ने कितनी कमाई की है-

दिन कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
पहला दिन 7.47
दूसरा दिन 9.57
तीसरा दिन 11.5
चौथा दिन 4.00
कुल कमाई 32.55

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –

👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

👉 News31 Uttarakhand  यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

👉 News31 Uttarakhand  फेसबुक पेज़ को लाइक करें।

👉 News31 Uttarakhand  इन्स्टाग्राम पर फॉलो करें।

👉 News31 Uttarakhand   ट्विटर पर फॉलो करें ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.