काली पोस्टर विवाद: डायरेक्टर लीना ने लगाई सुप्रीम कोर्ट से गुहार, FIR हटाने की मांग

By New31 Uttarakhand

फिल्म ‘काली’ के पोस्टर को लेकर पूरे देशभर में इतना विवाद हुआ कि कई हिस्सों में फिल्म और इसकी निर्माता लीना मणिमेकलई को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई गई थी. अब खुद फिल्म की निर्माता लीना ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. 

लीना ने दावा किया है कि डॉक्यूमेंट्री के पोस्टर को ट्वीट करने के बाद उनके और उनके परिवार के खिलाफ धमकी भरे फोन भी आए थे.
डॉक्यूमेंट्री के एक पोस्टर में सिगरेट पीते हुए दिखाया है. डॉक्यूमेंट्री के पोस्टर के खिलाफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में लीना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

YOUTUBE

लीना ने बताया कि, उनका मोटिव सिर्फ एक मौलिक समावेशी देवी की छवि को पेश करना था. यह डॉक्यूमेंट्री देवी के व्यापक विचारों को दर्शाती है. किसी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयासनहीं किया है.अब लीना ने अपने खिलाफ हर प्रदेश की जिला अदालतों में चल रही कार्यवाही को चुनौती दे डाली है. लीना का कहना है कि उनके खिलाफ दर्ज कराई गईं ये एफआईआर उनके उत्पीड़न, बोलने के अधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है. अब इस मामले पर 20 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की जाएगी
लीना की डॉक्यूमेंट्री पर छिड़े विवाद को देखते हुए ट्विटर ने भी पोस्टर को प्लेटफॉर्म से हटा दिया था. पोस्टर में मां काली के एक हाथ में सिगरेट दिखा दी थी तो दूसरे हाथ में LGBTQ समुदाय का झंडा था. इस मामले में लीना को समन भी जारी किया गया था. 

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.