उत्तराखंड में केदारनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे धीरे धीरे सामने आ रहे हैं. आपको बता दे वोटों की गिनती शुरू होने के बाद से ही रुझान आने शुरू हो गए और अब तक के जो नतीजे सामने आए हैं, उससे बीजेपी की जीत लगभग पक्की हो गई है. दरअसल इस बार इस सीट पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दल कांग्रेस में कड़ी टक्कर थी. बता दे रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ विधानसभा सीट इस साल जुलाई में बीजेपी विधायक शैला रानी रावत के निधन के कारण खाली हो गयी थी। जिसके बाद कांग्रेस से पूर्व विधायक मनोज रावत तो बीजेपी से पूर्व विधायक आशा नौटियाल केदारनाथ के चुनावी मैदान में आमने-सामने दिखे।
वही बात करे ताजा अपडेट की तो आकड़ो के मुताबिक केदारनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार आशा नौटियाल आगे चल रही है. जिससे साफ़ हो गया है की इस सीट पर बीजेपी की ही जीत होगी। साथ ही इस सीट पर कांग्रेस और निर्दलीय दल आगे पीछे नजर आ रही है . बता दे केदारनाथ चुनाव के बारवे राउंड में भाजपा कि आशा नौटियाल को 23130, कांग्रेस के मनोज रावत को 18031, उक्रांद के आशुतोष भंडारी को 1301, पिपिआइ (डी) के प्रदीप रोशन को 477, निर्दलीय त्रिभुवन सिंह चौहान को 9266 और आरपी सिंह को 486 वोट मिले है.