bjp सरकार जबसे सत्ता में आई है तबसे कुछ ना कुछ बवाल होता ही रहता है ,कभी युवाओं के सपनों को रोंद दिया जाता ,तो कभी महंगाई बढ़ा कर गरीब की जान निकाल दी जाती है ,वहीं ऐसे में एक और खबर सामने आई की ,त्रिपुरा विधानसभा सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी के विधायक द्वारा अपने फोन पर पोर्न देखे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है,जिसके लिए चरों तरफ आलोचनाओं का बाज़ार गर्म हो चुका है ,वहीं BJP सूत्रों की माने तो पार्टी ने विधायक से स्पष्टीकरण मांगा है, और उन्हें तलब किया है.
लेकिन जादव लाल नाथ ने अभी तक उन पर लगे आरोपों या वीडियो का जवाब नहीं दिया है.बता दे की यह वीडियो पूर्वोत्तर भारतीय राज्य की बागबासा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले BJP विधायक जादव लाल नाथ का है.वहीं ख़बरों के मुताबिक, यह घटना तब हुई, जब विधानसभा में राज्य के बजट से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही थी. यह वीडियो जादव लाल नाथ के पीछे बैठे किसी व्यक्ति द्वारा शूट किया गया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस समय स्पीकर और अन्य विधायक बोल रहे थे.

उस समय जादव लाल नाथ वीडियो क्लिप्स को स्क्रॉल कर रहे हैं,और अश्लील प्रतीत होने वाली क्लिप को अपने फोन पर देख रहे हैं.वहीं पार्टी सूत्रों के अनुसार, BJP ने विधायक से स्पष्टीकरण मांगा है और उन्हें तलब किया है. लेकिन जादव लाल नाथ ने अभी तक आरोपों या वीडियो का जवाब नहीं दिया.मिली जानकारी के मुताबिक सत्र समाप्त होने के तुरंत बाद ही विधायक विधानसभा परिसर से चले गए थे.लेकिन यह पहला मौका नहीं है, की जब BJP के किसी नेता को सार्वजनिक स्थान पर पोर्न देखते हुए पकड़ा गया है. वर्ष 2012 में भी कर्नाटक में तत्कालीन BJP सरकार के दो मंत्रियों को राज्य विधानसभा के अंदर अपने फोन पर अश्लील क्लिप देखने के बाद इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा था.