मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मारपीट प्रकरण पर भाजपा हाईकमान ने लिया संज्ञान

By New31 Uttarakhand

बता दें की कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल युवकों के साथ मारपीट प्रकरण, भाजपा हाईकमान ने लियासंज्ञानकैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मारपीट प्रकरण का भाजपा हाईकमान ने भी संज्ञान लिया है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी इस संबंध पार्टी नेतृत्व से बात की है, उधर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद को संयम बरतने की सलाह दी गई है। बुधवार को कैबिनेट बैठक के बाद सीएम धामी ने कैबिनेट मंत्री को सचिवालय में तलब किया था। सूत्रों ने बताया कि सीएम धामी ने अकेले में पौन घंटे से अधिक समय अग्रवाल से बात की और उन्हें विवादों से बचने को कहा गया।इसके बाद सीएम अपने दफ्तर से जब वापस आवास के लिए लौटे तो उनके साथ अग्रवाल नहीं थे। मीडिया से बचने के लिए वे दूसरे रास्ते से निकल गए।

आपको बता दें की ऋषिकेश में सरेराह कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद का मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद से सीएम धामी भी उनसे काफी नाराज हैं।भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि ऋषिकेश प्रकरण में कांग्रेस अवसर की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि मंत्री के स्टाफ और एक युवक के बीच हुए विवाद के बाद कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन करना सिर्फ अवसरवादी राजनीति है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि इस मामले में तस्वीर शीशे की तरह साफ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना के तत्काल बाद मामले का संज्ञान लेकर पुलिस को निष्पक्ष जांच के आदेश दिए। हालांकि मामले में पुलिस ने दोनों ही पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने बीती रात ही दिल्ली में पार्टी नेतृत्व को घटनाक्रम की पूरी जानकारी दे दी है। उधर, दोपहर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने भी सीएम धामी से इस प्रकरण पर बात की और कैबिनेट मंत्री को शांत रहने के लिए निर्देशित करने का आग्रह किया। भट्ट ने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.