महंगाई ने आम आदमी को फिर बड़ा झटका दिया है! देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 दिनों के भीतर चौथी बार बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बार पेट्रोल 2 रुपये 61 पैसे और डीजल 2 रुपये 71 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसके साथ ही पिछले 10 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में भी दाम तेजी से बढ़े हैं। यह लगातार चौथी बढ़ोतरी है, जिससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय कीमतें और रुपये की कमजोरी इस बढ़ोतरी की बड़ी वजह हैं। खासतौर पर ईरान संकट और होर्मुज़ जलडमरूमध्य में सप्लाई बाधित होने से भारत की तेल आयात लागत बढ़ गई है, जिसका बोझ अब आम जनता पर डाला जा रहा है। इसका असर सिर्फ गाड़ी चलाने वालों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सब्जियां, राशन, दूध और रोजमर्रा की कई जरूरी चीजें भी महंगी हो सकती हैं