Big breaking :-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समूह ग की 12 भर्तियों के प्रस्ताव लौटाए, जानिए कौन सी भर्ती इसके चलते लटकी

By New31 Uttarakhand

राज्य लोक सेवा आयोग, अभी तक पुलिस कांस्टेबल भर्ती, पटवारी-लेखपाल भर्ती, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती और सहायक लेखाकार भर्ती के विज्ञापन जारी कर चुका है।

राज्य लोक सेवा आयोग अभी तक पुलिस कांस्टेबल भर्ती, पटवारी-लेखपाल भर्ती, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती और सहायक लेखाकार भर्ती के विज्ञापन जारी कर चुका है। 28 अक्तूबर को आयोग को सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक के कुल 891 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी करना था, लेकिन इनमें से केवल सहायक लेखाकार के 661 पदों का विज्ञापन ही जारी किया गया हैं। लेखा परीक्षक का विज्ञापन इसलिए जारी नहीं हो पाया, क्योंकि इसके अधियाचन में खामियां होने की वजह से आयोग ने इसे लौटा दिया था। अब सही अधियाचन आने के बाद आयोग इसकी अलग से भर्ती निकालेगा।

कनिष्ठ सहायक, सहित 12 अधियाचन अधूरे :–
राज्य लोक सेवा आयोग ने 16 भर्तियों का कैलेंडर जारी किया। इसमें तमाम भर्तियां ऐसी हैं जो विभिन्न विभागों के एक जैसे पदों के लिए हैं। आयोग ने लेखा परीक्षक, के अलावा विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक भर्ती का अधियाचन भी लौटाया है। इसमें कुछ कमियां हैं, जिन्हें इन विभागों को दूर करना होगा। कनिष्ठ सहायक भर्ती का विज्ञापन इसी महीने के अंतिम सप्ताह में जारी होना है। इसके अलावा विभिन्न विभागों में पर्यावरण, पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला, सहायक, मानचित्रकार, प्रारूपकार, अन्वेषक कम संगणक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, गन्ना पर्यवेक्षक, राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक, बागान पर्यवेक्षक जैसे कई अधियाचन किसी न किसी वजह से अधूरे हैं। आयोग ने कुल मिलाकर ऐसे 12 प्रस्तावों, को विभागों को लौटाया है।

इस तरह की हैं कमियां:-
राज्य लोक सेवा आयोग, के पास भर्तियों के जो प्रस्ताव पहुंचे हैं, उनमें से ज्यादातर में आरक्षण की स्थित स्पष्ट नहीं है। कई ऐसे हैं, जिनमें रिक्त पदों का आंकड़ा ही सही नहीं है। कुछ पद ऐसे हैं, जिनकी सेवा नियमावली, पद के हिसाब से अलग है।

वही सीएम ने दिए थे पूरे अधियाचन भेजने के निर्देश:-
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समूह-ग की भर्तियों के लिए राज्य लोक सेवा आयोग को जिम्मेदारी, देने के साथ ही सभी विभागों को पूरे अधियाचन भेजने के निर्देश दिए थे। उन्होंने साफ कहा था कि अधियाचनों की वजह से कोई भी भर्ती प्रक्रिया प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

आज भी कई विभागों की सेवा नियमावली आयोगों के लिए बड़ा सिरदर्द बनी हुई हैं। हालात यह हैं कि विभागों ने समय पर इन नियमावलियों को अपडेट, नहीं किया। किस पद के लिए जो अर्हता अब से 15 साल पहले थी, आज उससे जुड़े तमाम नए पाठ्यक्रम आने के बावजूद अभी भी विभाग उसी पर चल रहे हैं। हाल ही में PCS परीक्षा में ऐसा मामला सामने आया,
जब उम्मीदवारों से डिप्लोमा मांगा गया था, लेकिन यहां उस विषय में पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार रिजेक्ट हो गए थे। हाईकोर्ट के आदेश, के बाद इन सभी उम्मीदवारों को पद के लिए अर्ह घोषित किया गया था। उम्मीदवार लगातार यह मांग भी कर रहे हैं कि विभाग नए पाठ्यक्रमों के हिसाब से अपनी सेवा नियमावली को अपडेट करें।

करीब 12 ऐसे अधियाचन हैं जो कि विभागों को लौटाए गए हैं। इनमें कुछ तो ऐसे हैं, जिनकी मामूली क्वैरी है, जो दूर होनी है। कुछ ऐसे हैं, जिनकी सेवा नियमावली अपडेट नहीं है। तय तारीख तक जिनके भी अधियाचन आएंगे, उनकी समय से ही भर्ती की जाएगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.