Big breaking news :- शिक्षा विभाग की बड़ी कार्यवाई, यहाँ प्रिंसिपल समेत 4 शिक्षक किए गए सस्पेंड,

By New31 Uttarakhand

दिवाली की छुट्टी के बाद भी नहीं पहुंचे स्कूल, तो प्रधानाध्यापक, सहित चार शिक्षक हुए निलंबित उत्तरकाशी जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जेमर, में छात्र अंग्रेजी का पेपर देने पहुंचे तो स्कूल बंद था। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब कोई शिक्षक नहीं आया तो छात्र अपने घर लौट गए थे।

इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर मुख्य गेट पर ताला लगा दिया था। दिवाली अवकाश, समाप्त होने के बाद भी स्कूल नहीं पहुंचने वाले राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, जेमर के प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। उक्त चारों शिक्षकों को शिक्षा विभाग के जनपद, मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।दिवाली की छुट्टी के बाद स्कूल नहीं लौटने पर शिक्षा विभाग ने उच्च प्राथमिक विद्यालय जेमर के प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षकों का जवाब तलब किया था। साथ ही अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने की आदेश भी जारी किए,

विभाग का कहना है कि मामले की सत्यता पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। उच्च प्राथमिक विद्यालय जेमर में दिवाली के अवकाश के बाद भी शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे थे। शनिवार को जब छात्र अंग्रेजी का पेपर देने पहुंचे तो विद्यालय बंद था। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब कोई शिक्षक नहीं आया तो छात्र घर लौट गए थे। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर मुख्य गेट पर ताला लगा दिया था

विभाग ने यहां तैनात प्रधानाध्यापक सहित चारों शिक्षकों का स्पष्टीकरण तलब किया था। शिक्षकों को 31 अक्तूबर तक स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया था। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक पदमेंद्र सकलानी का कहना है था कि सोमवार को मैं स्वयं विद्यालय जाऊंगा। आज मामले में सत्यता पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.