टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से पहले भारत को बड़ा झटका:कप्तान हरमनप्रीत कौर और पूजा वस्त्राकर बीमार.

By New31 Uttarakhand

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से कुछ घंटे पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के सेमीफाइनल मुकाबला खेलने पर संशय बना हुआ है। सूत्रों की मानें तो वे इस समय बीमार हैं और मैच नहीं खेल पाएंगी। ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर भी मैच नहीं खेलेंगी। स्पिन ऑलराउंडर स्नेह राणा लेंगी। ICC टेक्निकल कमेटी ने इसकी जानकारी दी।

मंधाना कर सकती हैं कप्तानी
भारत ने चार मैचों में 6 पॉइंट्स के साथ टूर्नामेंट के नॉकआउट लिए क्वालिफाई किया। हरमनप्रीत की कप्तानी में टीम ने पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और आयरलैंड को हराया। अगर हरमनप्रीत मैच नहीं खेलेंगी तो उप-कप्तान स्मृति मंधाना टीम की कमान संभालेंगी।
सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद हरमन ने बताए टीम का कमजोर पहलू
आयरलैंड से मुकाबला जीतने के बाद हरमनप्रीत कौर ने टीम इंडिया का कमजोर पहलू बताया। उन्होंने कहा कि टीम को स्ट्राइक रोटेट करने में परेशानी आ रही है। डॉट बॉल्स हमारे लिए समस्या बनी हुई है।

YOUTUBE

आज होगा भारत का सेमीफाइनल
टीम इंडिया ग्रुप-2 में इंग्लैंड के बाद दूसरे नंबर रही। आज केप टाउन में उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। इंग्लैंड ने ग्रुप-2 के पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रहकर ग्रुप स्टेज फिनिश किया। उसका सामना साउथ अफ्रीका से 24 फरवरी को होगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.