लोक सभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

By New31 Uttarakhand

लोक सभा चुनाव का पहले चरण के बाद अब दूसरे चरण का मतदान भी पूरा हो चूका है। बता दे 7 मई को कई राज्यों में तीसरे चरण का मतदान होने वाला है। वही बात करे दिल्ली की तो दिल्ली में छठे चरण में 25 मई को मतदान होने वाले है। लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है दरअसल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लवली ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इस्तीफा सौंपा है। जिसमें उन्होंने पार्टी के लिए अपनी नाराजगी दर्ज की। उन्होंने पत्र में लिखा है कि दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी जो कांग्रेस के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का निर्णय लिया। ऐसे कई कारणों से खुद को वो अपंग महसूस करते हैं और दिल्ली पार्टी इकाई के अध्यक्ष के रूप में बने रहने में अपने आप को असमर्थ समझते हैं।

साथ ही पत्र में उन्होंने लिखा की 31 अगस्त 2023 को उन्हें दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिसके लिए वो पार्टी के आभारी है। उन्होंने पिछले 7-8 महीनों में दिल्ली में पार्टी को फिर से स्थापित करने का भरपूर प्रयास किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पार्टी फिर से उसी स्थिति में पहुंच जाए, जैसी कभी थी। लवली ने आगे लिखा, ‘अगस्त 2023 में जब उन्हें कार्यभार सौंपा गया था तब पार्टी इकाई किस स्थिति में थी, यह सब जानते हैं. तबसे उन्होंने कई पार्टी को पुनर्जीवित करने और अपने स्थानीय कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय करने के लिए कड़ी मेहनत की है। साथ ही उन्होंने कन्हैया कुमार को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.