Bholaa Trailer Twitter Reaction: अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म भोला का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है…. टीजर की तरह ही फिल्म के ट्रेलर ने भी दर्शकों को इंप्रेस किया। भोला के एक्शन सीन, डायलॉग और गानों ने अजय के फैंस के बीच सनसनी मचा दी है।
बता दें कि दृश्यम 2 की आपार सफलता के बाद फैंस अब अजय देवगन की अगली फिल्म भोला का इंतजार कर रहे हैं..फिल्म के टीजर और वीएफएक्स दर्शकों को पहले ही इंप्रेस कर चुके हैं… अब अजय देवगन ने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए भोला का थ्रिलर से भरपूर ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

भोला की तगड़ी स्टार कास्ट
भोला के स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में अजय देवगन के साथ एक बार फिर तब्बू स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगी… इनके अलावा फिल्म में दीपक डोबरियाल और शरद केलकर जैसे मंझे हुए कलाकारों का नाम भी शामिल है.. फिल्म में तब्बू एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं तो वहीं, दीपक डोबरियाल निगेटिव रोल में नजर आएंगे।
भोला की कहानी
भोला की कहानी की बात करें तो यह ड्रग माफिया के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में बाप-बेटी के बीच की बॉन्डिंग भी देखने को मिलेगी। भोला 30 मार्च, 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को 3डी और आईमैक्स में दोनों में रिलीज किया जाएगा।