Bhediya Movie Review: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और कृति सेनन (की फिल्म ‘भेड़िया’ सिनेमघर में आज रिलीज हो चुकी है…. फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस के बीच इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटमेंट है. वरुण और कृति ने फिल्म का प्रमोशन करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है. सितारों ने जगह-जगह जाकर भेड़िया को प्रमोट किया है.
क्या है ‘भेड़िया’ की कहानी
‘भेड़िया’ भास्कर नाम के युवक (वरुण धवन) की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक वेयरवोल्फ ने काट लिया है और वह हर पूर्णिमा की रात एक ‘भेड़िया’ में बदल जाता है. भास्कर दूर से ही किसी की भी हरकत को सुनने लग जाता है और उनके अंदर कई इंसानों की ताकत आ जाती है. अब भास्कर ठीक हो पाता है कि नहीं ये फिल्म देखकर ही जान सकेंगे.

फिल्म में वरुण धवन, कृति सेनन, दीपक डोबरियाल, अभिषेक बनर्जी और पॉलिन कबाक ने अपने-अपने हिस्से को काफी शानदार तरीके पेश किया है, लेकिन कहीं न कहीं अभिषेक बनर्जी सब पर भारी पड़ते दिखाई दिए.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।