बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की शूटिंग पूरी हो गई है… साथ ही यह फिल्म 21 अप्रैल यानी ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी…फिल्म को लेकर सलमान भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। साथ ही फैंस को भी सलमान की फिल्म का बहुत बेसब्री से इंतजार है।

परिवार वालों को दिखाई फिल्म
इस बीच अब रिलीज से पहले सलमान खान ने अपने परिवार वालों को फिल्म दिखाई है, जिससे फिल्म में जरूरत के हिसाब से बदलाव किए जा सकें..एक रिपोर्ट के मुताबिक सोहेल खान के बांद्रा वाले स्टूडियो में सलमान ने फिल्म की एडिटिंग का पहला राउंड शुरू कर दिया है.
साथ ही उन्हें एक्शन फिल्मों में काफी दिलचस्पी, इसलिए वो चाहते हैं कि इस फिल्म में कोई भी कमी न रह जाए… साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि सलमान ने फर्स्ट कट एडिट के बाद फैमिली के साथ अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर मिलकर इस फिल्म को देखा है।

लोगों में फिल्म का बज
बता दें कि इस फिल्म का बज लोगों में बहुत ज्यादा है… साथ ही फिल्म में सलमान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले है। इसके साथ ही फिल्म की शूटिंग पिछले महीने ही हुई है। बतातें चलें कि फिल्म किसी का भाई किसी की जान 2014 में आई तमिल फिल्म वीरम की रीमेक है।