Batti Gul Meter Chalu: उत्तराखंड में सबसे ज्यादा शिकायतें, आयोग की रिपोर्ट में सामने आई सच्चाई

By New31 Uttarakhand

प्रदेश में बत्ती गुल, मीटर चालू की सबसे ज्यादा शिकायतें आ रही हैं। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट 2020-21 में यह सच्चाई सामने आई है। आयोग के शिकायत निवारण मंचों के पास सबसे ज्यादा मीटर और बिल से संबंधित शिकायतें आई हैं।

विधानसभा सत्र के दौरान नियामक आयोग की रिपोर्ट पटल पर रखी गई थी। इस रिपोर्ट में स्पष्ट तौर पर बताया गया कि प्रदेशभर में एक साल में मीटर और बिजली बिल से जुड़े सबसे ज्यादा 698 मामले दर्ज किए गए, जबकि नए कनेक्शन, उपभोक्ता नाम परिवर्तन, गैर विद्युतीकरण क्षेत्र में बिजली, ब्रेकडाउन, लोड में बढ़ोतरी या कमी जैसे मामले बेहद न्यूनतम रहे हैं।

आयोग ने इन शिकायतों के निवारण को नौ शिकायत निवारण मंच भी बनाए हुए हैं। इन मंचों पर आई सभी शिकायतों और उनके निवारण की विस्तृत जानकारी रिपोर्ट में दी गई है। नियामक आयोग अपने स्तर से भी मीटर जैसी शिकायतों के लिए यूपीसीएल को निर्देश दे चुका है। इसके लिए एक ऑनलाइन प्रक्रिया भी तैयार की जा रही है।

कहां कितनी शिकायतें

शिकायत निवारण मंच मीटर की शिकायतें
देहरादून 92
हरिद्वार 100
श्रीनगर गढ़वाल 09
उत्तरकाशी 103
कर्णप्रयाग 112
हल्द्वानी 77
रुद्रपुर 170
अल्मोड़ा 13
पिथौरागढ़ 22

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –

👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

👉 News31 Uttarakhand  यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

👉 News31 Uttarakhand  फेसबुक पेज़ को लाइक करें।

👉 News31 Uttarakhand  इन्स्टाग्राम पर फॉलो करें।

👉 News31 Uttarakhand   ट्विटर पर फॉलो करें ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.