IPL 2022 का 31वें मुकाबला कल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला गया | जिसमें बैंगलोर ने लखनऊ के खिलाफ 18 रनों से जीत दर्ज की | वहीं इस मुकाबले में बैंगलोर ने 181 रन का सफलतापूर्वक बचाव किया और लखनऊ को 163 रन के स्कोर पर रोका | बैंगलोर की तरफ से फाफ डुप्लेसिस ने 96 रन बनाए तो वहीं जोस हेजलवुड ने चार विकेट झटके | बैंगलोर की इस सीजन की यह पांचवीं जीत है | अपनी इस जीत के साथ बैंगलोर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है |
IPL 2022 के 31वां मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने छह विकेट खोकर 181 रन बनाए और इसके साथ लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने जीत के लिए 182 रन का लक्ष्य रखा | वहीं बैंगलोर की तरफ से कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 96 रन बनाते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए | जबकि लखनऊ की तरफ से जेसन होल्डर और दुष्मंत चमीरा ने दो-दो विकेट लिए | बता दें कि बैंगलोर के लिए शुरुआत बेहद खराब रही | जिसमें पहले ही ओवर में अनुज रावत और विराट कोहली दोनों पवेलियन लौट गए | वहीं दोनों को दुष्मंत चमीरा ने लगातार दो गेंदों में आउट किया | जिसके चलते विराट पहली ही गेंद पर खाता खोले बगैर आउट हुए और तब तक बैंगलोर की टीम के सात के स्कोर पर दो विकेट गिर चुके थे | लेकिन फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ शॉट खेले और 26 गेंदों में 37 रन की साझेदारी की | हालांकि मैक्सवेल 11 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए | बता दे कि एक समय पर बैंगलोर की टीम 62 के स्कोर पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही थी | लेकिन डुप्लेसिस और शहबाज अहमद ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 70 रनों की मजबूत साझेदारी की और टीम के स्कोर को 132 तक ले गए | वहीं शाहबाज 22 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए हालांकि दूसरे छोर पर डुप्लेसिस ने तेजी से रन बनाना जारी रखा और अपना अर्धशतक पूरा किया और वह आखिरी ओवर में 64 गेंदों में 96 रन बनाकर आउट हुए जबकि दिनेश कार्तिक ने आठ गेंदों में 13 रन बनाए |
IPL में इस बार सभी टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है ,वहीं रोमांचक मुक़ाबलों से भरे हुए इस सीजन में देखना दिलचस्प होगा की कौन सी टीम इंडियन प्रीमियर लीग के इस कप को अपने नाम करने में कामयाब रहती है | आज का मुक़ाबला Delhi Capitals और Punjab Kings के बीच Pune के Maharashtra Cricket Association Stadium में शाम 7.30 पर खेला जायेगा |
Date : 20अप्रैल 2022
Edited by news 31 uttrakhand team