Day 1 Collection: हॉलीवुड की मचअवेटेड फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर यानी अवतार 2’बीते दिन सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस फिल्म को देखने के लिए फैंस लंबे वक्त से बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे. हॉलीवुड के फैंस के साथ-साथ हिंदी दर्शक को भी इस फिल्म का इंतजार था. अब फिल्म पर्दे पर आ चुकी हैं. अब तक इस फिल्म को जिसने भी देखा है, वो बस इसकी तारीफ करते नहीं थक रहा है.
जानकारी के अनुसार फिल्म अवतार 2 को लेकर दर्शकों में मौजूद इस उत्सुकता का ही असर है कि इसने ओपनिंग-डे पर धमाकेदार शुरुआत की है। ट्रेड से सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो अवतार 2 ने मॉर्निंग में लगभग 45 प्रतिशत के ऑक्यूपेंसी रेट के साथ शुरुआत की थी, जो शाम को और भी बेहतर हो गया है। फिल्म की शुरुआत बता रही है कि ये ओपनिंग डे पर रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग दर्ज कराएगी.
एक रिपोर्ट के अनुसार मानें तो जेम्स कैमरून की इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन रिकॉर्डतोड़ 40 करोड़ की बंपर कमाई की है..इस धमाकेदार आगाज ने ये साबित कर दिया है कि ये फिल्म नए-नए रिकॉर्ड सेट करने वाली है. फिल्म की पहली कमाई के आंकड़े सुनकर मेकर्स की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है. ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ की बंपर ओपनिंग ने हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. ऐसे में अब वीकेंड पर उम्मीद की जा रही है कि अवतार 2 देखने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग सिनेमाघर पहुंचेंगे.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।