सिक्किम के नाथुला इलाके में भारी हिमस्खलन हुआ है और इस हिमस्खलन में छह पर्यटकों की मौत हो गई, और 11 अन्य पर्यटक घायल हो गए है। बता दे की करीब 80 पर्यटकों के अंदर फंसे होने की अभी आशंका जताई जा रही है।बता दें की मिली जानकारी के अनुसार, नाथुला इलाके में मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर हिमस्खलन हुआ।और इस घटना के बाद, छह लोगों ने नजदीकी सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया।
वहीं मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाली जवाहरलाल नेहरू रोड पर हिमस्खलन हुआ है,और पुलिस के अनुसार, 150 से अधिक पर्यटक अभी भी घटनास्थल से आगे फंसे हुए हैं। इस बीच, बर्फ में फंसे 30 पर्यटकों को बचा लिया गया है ,और उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों और वाहन चालकों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।वहीं चेकपोस्ट के महानिरीक्षक सोनम तेनजिंग भूटिया के अनुसार, पर्यटकों को “पास केवल 13वें मील के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन पर्यटक बिना अनुमति के 15वें मील की ओर जा रहे हैं जो की सही नही है और ये घटना 15वें मील में ही हुई है।