ICC महिला वर्ल्ड कप 2022 में वेस्टइंडीज को हराकर आस्ट्रेलिया पहुची फाइनल में

By New31 Uttarakhand

आइसीसी महिला वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मैच में आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। बेसिन रिजर्व वेलिंगटन में खेले गए इस मैच में टास हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया की टीम ने बारिश से बाधित मैच में निर्धारित 45 ओवरों में 3 विकेट खोकर 303 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया| जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 37 ओवर में 148 रन बनाकर आलआउट हो गई। इस तरह आस्ट्रेलिया ने यह मैच 157 रन के बड़े अंतर से जीत लिया है। अभी तक आस्ट्रेलिया एक भी मैच नहीं हारा है। अब आस्ट्रेलिया की टीम अपने 7वें वर्ल्ड कप खिताब से महज एक जीत दूर है।

मैच के बाद आस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग ने कहा कि फाइनल में किसी भी टीम से वो भिड़ने के लिए तैयार हैं। वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच 31 मार्च को दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा जबकि फाइनल मैच 3 अप्रैल रविवार को खेला जाएगा। आपको बता दें कि भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से आखिरी लीग मैच में हारकर बाहर हो गई थी।

Date :30th March 2022

Edited by News 31 Uttarakhand Team

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.