उत्तराखण्ड की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं….खासतौर पर सैन्य क्षेत्रों में वीरभूमि उत्तराखंड की बेटियों की हिस्सेदारी वाकई काबिले तारीफ है। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जो भारतीय सेना में जज एडवोकेट जनरल (जेएजी) बन गई है.
जी हां..मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले की रहने वाली अपूर्वा साह की, जिन्होंने शनिवार को आफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई में आयोजित हुई पासिंग आउट परेड में कमीशन प्राप्त किया है। इस दौरान मौजूद उनके माता-पिता ने बेटी के कंधे में सितारे सजाकर उसे सेना को समर्पित किया…अपूर्वा की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है.
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले की रहने वाली अपूर्वा साह भारतीय सेना में जज एडवोकेट जनरल बन गई है….उनके पिता अखिलेश साह जहां नैनीताल न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता है वहीं उनकी मां संगीता साह एक कुशल गृहिणी हैं।
वहीं बीते वर्ष आयोजित हुई जज एडवोकेट जनरल की परीक्षा में समूचे देश में पहला स्थान हासिल कर अपूर्वा ने समूचे उत्तराखण्ड को गौरवान्वित होने का सुनहरा अवसर प्रदान किया था।