माँ भारती की सेवा में देवभूमि का एक और लाल हुआ शहीद

By New31 Uttarakhand

उत्तराखण्ड के लिए एक दुःखद खबर हैं, असम के मणिपुर में एक सैन्य अभियान के दौरान उत्तराखण्ड के टिहरी जनपद स्थित देवप्रयाग निवासी असम राईफ़ल का एक जवान शहीद हो गया हैं।शहीद का पार्थिव शरीर सेना के विशेष वाहन द्वारा आज सोमवार शाम उनके निवास ऋषिकेश पहुँच गया हैं।मंगलवार को दोपहर 12 बजें ऋषिकेश के पूर्णानंद घाट पर सैन्य सम्मान के साथ शहीद जवान की अंत्येष्टि की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ के टिहरी ज़िले के देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह चौहान इन दिनों असम के मणिपुर में एक विशेष अभियान के तहत ड्यूटी पर थे।जहाँ उनके शहीद होने की खबर उनके परिजनों तक पहुँची,आज सेना के विशेष वाहन के द्वारा तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर ऋषिकेश स्थित उनके घर पर सैन्य सम्मान के साथ पहुँचाया गया। शहीद का पार्थिव शरीर देर से पहुँचने के कारण अंतिम संस्कार मंगलवार यानि की आज किया जाएगा,शहीद को अंतिम विदाई देने सीएम पुष्कर सिंह धामीं और कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल की भी पहुँचने की संभावना हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.