अंकिता हत्याकांड : अब पांच दिसंबर के बाद दाखिल होगी चार्जशीट, अभी भी नहीं खुले कई राज

By New31 Uttarakhand

अंकिता हत्याकांड के बाद हर कोई ये मांग कर रहा है की अंकिता के तीनो आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए और अब इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ एसआईटी पांच दिसंबर के बाद चार्जशीट दाखिल कर सकती है। बता दे की एसआईटी ने तीनों के खिलाफ वैज्ञानिक और दस्तावेजी साक्ष्य जुटाकर चार्जशीट लगभग तैयार कर ली है, और शुरुआत में ही पुलिस ने दावा किया था कि एक माह के भीतर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी। लेकिन अब पुलिस के अनुसार विधि विज्ञान प्रयोगशाला से विभिन्न सैंपल की रिपोर्ट आने में देरी के कारण समय लग रहा है।

.वहीं, अब इस मामले में वो वीआईपी कौन है जिसके रिजॉर्ट में आने की बात सामने आ रही है ,उसका राज भी अभी तक नहीं खुल पाया है। और इसको लेकर अंकिता के परिजन भी धरना दे रहे हैं। और कई संगठन भी अब मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि 18 सितंबर को पौड़ी निवासी अंकिता भंडारी रिजॉर्ट से गायब हुई थी। वहीं तीन दिन तक पटवारी पुलिस ने मामले में हीलाहवाली की तो 21 सितंबर की रात को जांच रेगुलर पुलिस को सौंप दी गई थी।

.जानकारी के मुताबिक इस मामले में मुख्यमंत्री के आदेश पर एसआईटी का गठन कर दिया गया था। डीआईजी पी रेणुका देवी के नेतृत्व वाली एसआईटी ने रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया था।और तीनों से तीन दिनों तक पुलिस ने कस्टडी में भी पूछताछ की थी।साथ ही आपको बता दे की विभिन्न साक्ष्य जुटाए जा रहे है और कई सैंपल को स्थानीय और केंद्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया। पहले पुलिस ने एक माह के भीतर चार्जशीट दाखिल करने का दावा किया था। लेकिन, विभिन्न साक्ष्यों की रिपोर्ट में देरी के कारण चार्जशीट अभी तक दाखिल नहीं हो पाई है।

.वहीं अब एसआईटी के सदस्य एएसपी शेखर सुयाल ने बताया कि चार्जशीट लगभग तैयार है। कुछेक साक्ष्यों की रिपोर्ट आनी बाकी है। इनका परीक्षण चल रहा है। पांच दिसंबर के बाद न्यायालय में तीनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.