गुस्‍साए पति ने अपनी चार माह की बच्ची को जमीन पर पटका, हुई दर्दनाक मौत जानिए वजह

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है | यहां एक शख्स का पत्‍नी से हुआ विवाद तो उसने गुस्से में अपनी ही मासूम बेटी को जमीन पर पटक दिया जिससे बच्‍ची की दर्दनाक मौत हो गई।

विवाद के बीच महिला ने बच्ची को दूध पिलाने के लिए उठाया

मामला सोमवार रात का है। जानकारी के मुताबिक उत्‍तरकाशी के सुदूरवर्ती मोरी ब्लॉक के कुनारा गांव में पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान चार माह की बच्ची रोने लगी तो महिला ने बच्ची को दूध पिलाने के लिए उठाया।‌

पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी की गोद से बच्ची को छीना और जमीन पर पटक दिया। इस मामले में महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत की। मोरी थाना पुलिस ने पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Date : 10-मई-2022

Penned by Reeta Joshi

 

 

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.