अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को ऋषिकेश में की गंगा आरती

By New31 Uttarakhand

फिल्म गुडबाय की शूटिंग के चलते अमिताभ बच्‍चन इन दिनों उत्‍तराखंड आये हुए है| फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन गंगा आरती में शामिल होने के लिए ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन पहुंचे और परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के सानिध्य में विश्व विख्यात परमार्थ गंगा आरती में शामिल हुए। उन्‍होंने अमिताभ बच्चन को रूद्राक्ष का पौधा, रूद्राक्ष की माला भेंट की । इस दौरान बड़ी संख्या में प्रशंसक अमिताभ की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े।

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को परमार्थ निकेतन में गंगा आरती की। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने उनका परमार्थ निकेतन में स्वागत किया। कहा कि अमिताभ बच्चन ने अपनी अदाकारी के दम पर कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। गुरुवार शाम अभिनेता अमिताभ बच्चन गंगा आरती में शामिल होने के लिए परमार्थ निकेतन पहुंचे। यहां उनका स्वागत किया गया। उन्होंने यहां आश्रम का भ्रमण किया |

इस मौके पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा उत्तराखंड फिल्मों के लिए महत्‍वपूर्ण डेस्टिनेशन है। हिमालय की पवित्र वादियां, मां गंगा का पावन तट दुनिया के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन में से एक बनता जा रहा है।फिल्म गुडबाय की शूटिंग के सिलसिले में अमिताभ बच्‍चन इन दिनों उत्‍तराखंड की वादियों में हैं। अमिताभ बच्चन अभिनेत्री रश्मिका मंदाना सह अभिनेता सुनील ग्रोवर और अन्य कलाकारों ने निर्देशक विकास बहल के निर्देशन में कुछ दृश्यों को परमार्थ निकेतन की यज्ञशाला आश्रम परिसर और बगीचों में फिल्माया।

Date – 1st APRIL 2022

edited by news 31 uttrakhand team

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.